नई दिल्ली. सुपरस्टार पवन सिंह नया गाना लेकर आए हैं. उनके इस नए गाने के नाम ‘बतावा गोरी कैसे जिएंगे’ रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है. ये गाना पवन सिंह की फिल्म ‘पवन पुत्र’ का है. पवन सिंह के बाकी गानों की तरह ये गाना भी रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है. गाने पर अब तक 3 लाख के पार व्यूज पहुंच चुके हैं. गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और प्रियंका रेवड़ी नजर आएंगी. गाने को अपनी आवाज पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्का झा ने दी हैं. वहीं, इस गाने में पवन सिंह, प्रियंका पंडित और एक्ट्रेस प्रियंका रेवड़ी की कमाल की केमिस्ट्री दिख रही है.
http://पेट्रोलियम मंत्री बोले- आमदनी कम है और खर्च ज्यादा, अभी नहीं घटा सकते पेट्रोल-डीजल के दाम
इसमें प्रियंका रेवड़ी और प्रियंका पंडित पवन सिंह के लिए लड़ रही हैं. दोनों की लड़ाई में पवन सिंह परेशान दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘पवन पुत्र’ का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा किया गया है. फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं, साथ में काजल राघवानी, प्रियंका पंडित हैं. नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया गया है. इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक फिरोज खान हैं. देखिए वीडियो-










