नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया था. एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया है. डीजल का 29 पैसे प्रति लीटर जबकि पेट्रोल का 27 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 95.03 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 85.95 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल 101.25 जबकि डीजल 93.30 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 95.02 जबकि डीजल 88.80 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 96.47 जबकि डीजल 90.66 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है.
http://Volkswagen Polo Comfortline TSI Automatic भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://पत्नी को मंदिर भेज SI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










