नई दिल्ली. Volkswagen ने Polo Comfortline TSI को भारत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है. इस दमदार प्रीमियम हैचबैक को 8.51 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है. नई पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई वेरिएंट में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज स्ट्रेटिफाइड इंजेक्शन (TSI) इंजन मिलता है. यह इंजन 110 PS का अधिकतम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है.
http://BMW X7 M50d Dark Shadow Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
नई पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई वेरिएंट में ऑटो-क्लाइमेट्रॉनिक एयर कंडिशनिंग और 17.7 सेमी का म्यूजिक सिस्टम जैसा फीचर दिया गया है. नई पोलो कार 5 कलर स्कीम के साथ पेश की गई है. जिसमें फ्लैश रेड, कैंडी व्हाइट, सनसेट रेड, रिफ्लेक्स सिल्वर और कॉर्बन स्टील जैसे रंग शामिल हैं. नई पोलो कम्फर्टलाइन टीएसआई वेरिएंट में उन बदलावों को शामिल नहीं किया गया है, जो फॉक्सवैगन ने इस साल ग्लोबल मार्केट में बिक्री किए जाने वाले मॉडल में दिए हैं. फॉक्सवैगन ने हाल ही में न्यू जेनरेशन पोलो हैचबैक को पेश किया था. इस मॉडल में इसके डिजाइन और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं.
http://SBI ग्राहक ध्यान दें! 30 जून से पहले निपटाएं ये काम, नहीं तो बैंकिंग में आ सकती है दिक्कत










