नई दिल्ली. मानसून इस बार तय समय से तीन दिन देरी से आज केरल पहुंच गया. सुबह 11 बजे दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा. इससे पहले मौसम विभाग ने 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन निश्चित समय पर मानसून ने दस्तक नहीं दी, हालांकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है. वहीं केरल में 3 दिनों से प्री-मानसूनी बारिश हो रही है. राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है. देशभर में इस बार मानसून के सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि इस साल अगर मात्रात्मक रूप से बात करें तो 101 फीसदी बारिश होने के आसार हैं.
http://BMW X7 M50d Dark Shadow Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान में बताया है कि इस बार मानसून सामान्य से अच्छा रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 जून को बताया कि केरल में बारिश में तेजी है और दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चलने से मौसम ठंडा है. वहीं केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बादल छाए हुए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य रहने की संभावना है, वहीं मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है.
http://पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल कुत्तों को देख तालाब में कूदा, डूबकर मौत









