আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : मनचाहा पाने के लिए गणेशजी को चढ़ाएं लड्डू का प्रसाद, दुर्वा व दीप से करें पूजा, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: June 2, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. शतभिषा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है. मंगलवार रात से मंगल ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क में आ चुका है. इस ग्रह परिवर्तन का असर बुधवार से सभी राशियों पर दिखने लगेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 2 जून बुधवार

ज्येष्ठ कृष्ण-पक्ष अष्टमी तिथि

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे. जोखिम व जमानत के कार्य टाल दें. अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

वृष : आज आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी. नए रिश्तों के आरंभ के आसार हैं. आज आप भगवान गणेश जी का पूजन करें आपके लिए लाभकारी होगा.

http://राहों में पड़ा था बिजली का तार, घर वालों को किया आगाह पर खुद समा गया काल के गाल में

मिथुन : स्वयं के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान न दें. कुछ अनजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है. जीवन साथी को खुश रखने का पूरा प्रयास करें.

कर्क : आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएग. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है. जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें. उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं. शाम को बच्चों के साथ समय बिताएं.

सिंह : दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे. आज कोई दान पुण्य कर सकते हैं.

कन्या : आज ढेरों बातचीत करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा. जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से न जाने दें. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे. अधीनस्थ कर्मचारी या भाई पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है, सावधान रहें.

तुला : आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है. परिवार के सुख-सौभाग्य को बनाए रखने आप सफल रहेंगे.

http://CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

वृश्चिक : आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें, सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी. अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है. बदलते मौसम की वजह से सर्दी-जुकाम, बुखार हो सकता है, सावधान रहें.

धनु : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी या हुनर को निखारने का प्रयास करें. कोई नया काम शुरू करने का मन बन सकता है. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा. दुकान से संबंधित चिंता रहेगी. महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिल सकती है. आज जीवनसाथी की नजरों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें.

मकर : आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा. रियल स्टेट से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. ऑनलाइन व्यापार करते हैं, तो उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएं. अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है. आज बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे. रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा.

मीन : आज आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. किसी मित्र की सहायता से कोई उलझा हुआ काम बन सकता है. पूजा-पाठ नियमित रूप से करें.

http://यह क्रिकेटर अपनी ही ‘बहन’ से करेंगे शादी, यौन शोषण के लग चुके हैं आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now