रायगढ़. धर्मजयगढ़ ब्लॉक के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हा गांव के पास बीती रात पेड़ गिरने की वजह से बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था. जिसे देखकर मृतक युवक फोन से अपने घरवालों और अन्य लोगों को चेतावनी दे रहा था कि इस मेन रोड पर बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ है. इसलिए कोई भी व्यक्ति इस रास्ते से आना जाना ना करें और उसके बाद युवक अपना काम निपटाने के लिए दूसरे रास्ते से आगे जाने का निश्चय किया. लेकिन उसे क्या पता था कि दूसरे रास्ते पर भी बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ है और मौत वहां उसका इंतजार कर रही है.
http://CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी ने कहा- छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता
जैसे ही युवक दूसरे पगडंडी रास्ते पर बाइक चलाते हुए गुजरा जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही बाइक सहित युवक धू-धू कर जलने लगा जिसके कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे शंकर नागवंशी नामक युवक धवई डांड़ गांव से रायगढ़ जाने के लिए निकला था. उसी समय उसने रास्ते में देखा कि बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ है. बाद उसने फोन करके अपने परिजनों और अन्य परिचितों को यह जानकारी दी कि इस रास्ते पर बिजली का तार टूटा पड़ा हुआ है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस रास्ते से आना जाना ना करें और मैं दूसरे रास्ते से रायगढ़ जा रहा हूं.
http://यह क्रिकेटर अपनी ही ‘बहन’ से करेंगे शादी, यौन शोषण के लग चुके हैं आरोप
बाद युवक दूसरे पगडंडी रास्ते से रायगढ़ के लिए आगे बढ़ा लेकिन उस रास्ते पर भी खेत में बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था जिस पर युवक की नजर नहीं पड़ सकी और उसकी चपेट में आने से बाइक सहित युवक बुरी तरह जलने लगा और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि बाइक और युवक के शरीर का 90 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा जल गया. सूचना मिलते ही कापू पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई है.
अब घर बैठे सुगमता से मिलेगी परिवहन विभाग की 22 सेवाएं, मुख्यमंत्री ने ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का किया शुभारंभ https://t.co/Pz2H6CLw5A
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 1, 2021







