नई दिल्ली. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के 19 दिन बाद राष्ट्रपति शासन लग गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी ने राज्य की मौजूदा हालत की रिपोर्ट केंद्र को भेजी थी. रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि संविधान के मुताबिक राज्य में सरकार नहीं बन सकती है. उन्होंने रिपोर्ट में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी. नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने राज्यपाल के इस सिफारिश को अपनी स्वीकृति दे दी थी, इसके बाद गृह मंत्रालय ने इस फाइल को राष्ट्रपति के पास भेज दी थी.
http://मंत्री लखमा का विवादास्पद बयान, हेमा मालिनी के गालों से की सड़कों की तुलना
राष्ट्रपति ने राज्य में संविधान की धारा-356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है. पंजाब के दौरे पर गए राष्ट्रपति जैसे ही दिल्ली लौटे उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति शासन की भेजी गई सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी. इसके साथ ही महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर से बरकरार राजनीतिक अनिश्चितता का फिलहाल पटाक्षेप हो गया है. वहीं, शिवसेना ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. साल 1980 के बाद महाराष्ट्र में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा है.
http://VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम भूपेश ने खारून नदी में लगाई डुबकी, किया दीपदान









