धमतरी. मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. मंत्री लखमा ने प्रदेश की सड़कों की चर्चा करते हुए ये कह दिया कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी है, जबकि कुरूद क्षेत्र की सड़कें गड्ढों से भरी पड़ी हैं. इधर, भाजपा ने इस बयान को कांग्रेस का संस्कार बताते हुए तंज कस दिया है. दरअसल, जिले के कुरूद में आबादी पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लखमा ने कुरूद क्षेत्र में सड़कों की हालत को लेकर दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की बेरुखी की वजह से उनके क्षेत्र की सड़क पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है. कुरूद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का निर्वाचन क्षेत्र रहा है.
http://VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम भूपेश ने खारून नदी में लगाई डुबकी, किया दीपदा
यहां के नगर पंचायत पर भी भाजपा का ही कब्जा रहा है. इसके बाद मंत्री लखमा ने कुरूद और कोंटा विधानसभा के विकास की तुलना की. उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र (कोंटा) की सड़कें जा कर देखिए, हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब कुरूद क्षेत्र की सड़कें वे खुद दुरूस्त करवाएंगे. मंत्री के इस तरह के बयान को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है. भाजपा ने बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे कांग्रेस का संस्कार बता कर तंज कसा. भाजपा ने कहा कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री का अपमान करने में नहीं झिझकती. किसी महिला सांसद के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है.
http://ऋतिक रोशन को पसंद करती थी महिला, पति ने कर दी हत्या







