महासमुंद/बागबाहरा. एनएच 353 बागबाहरा में रायपुर से ओड़िशा सब्जी लेकर जा रही पिकअप दो बाइकों को ठोकर मारकर कॉम्पलेक्स में जा घुसी. घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को रायपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद बागबाहरा पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि पिकअप क्रमांक ओडी 18 एच 9696 सुबह करीब 11 बजे रायपुर से सब्जी लेकर ओड़िशा जा रही थी. इसी दौरान एनएच 53 बागबाहरा शहर के बीच स्थित जैन कॉम्पलेक्स के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
http://गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, सांकरा पुलिस की कार्रवाई
उन्होने बताया कि पिकअप ने पहले डिलक्स बाइक में सवार डूमरपाली निवासी भागवत प्रसाद तिवारी और केवल शर्मा को ठोकर मारी और बाद में टीव्हीएस एक्सल सवार सब्जी विक्रेता को ठोकर मारते हुए जैन कॉम्पलेक्स के किनारे स्थित नाले में घुस गईं. घटना के बाद तुरंत डायल 112 की मदद से घायलों को बागबाहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां भागवत की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं ईश्वर साहू को गंभीर चोट लगने से उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है. केवल शर्मा को हल्की चोटें आई है जो उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना की वजह पिकअप चालक की लापरवाही को बताया जा रहा है.
http://सिरफिरे ने वेवजह कर दी बालिका की हत्या, गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पीट-पीटकर कर मार डाला







