আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : चंद्रमा की राशि परिवर्तन का असर होगा सभी राशियों पर, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 28, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है. मूल नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुक्रवार को देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 28 मई शुक्रवार

ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया रानी लक्ष्मीबाई एवं वीर सावरकर जयंती

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन को सुकून मिलेगा. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. व्यवसायिक कार्यों में अभी ज्यादा निवेश करना उचित नहीं है. सोने-चांदी के कारोबारियों के लिए दिन कमजोर रहेगा. आपके अंदर भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है. बाहर जाते समय सतर्क रहें.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. उचित गुणवत्ता के आधार पर आपको नई डील मिलेगी. आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे. नौकरी पेशा लोग फाइनेंस से जुड़े कार्यों को बहुत सावधानी से करें. परिवार के किसी बुज़ुर्ग की बात माननी पड़ सकती है. आज आप हर तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिए खुद को तैयार रखेंगे.

http://किसानों को अब 1200 रुपए बोरी में मिलेगी डीएपी खाद

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज किसी नए शख्स से मुलाकात हो सकती है. नौकरी करने वालों की आज ऑनलाइन मीटिंग हो सकती है. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं. जीवन संबंधित हो रही तकलीफों को आसानी से आज आप दूर कर पाएंगे. रिश्तेदारों से पूर्व के मतभेद दूर हो सकते हैं.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा. कारोबारियों को अब ऑनलाइन व्यापार पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है. वेब डिजाइनर्स के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी में हैं तो नियमों और कानूनों का पूरी तरह से पालन करें. घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है. यह समय तनावमुक्त होकर काम करने का है. किसी भी प्रकार की चर्चा करते समय अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते है. अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है. आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कोशिश करेंगे.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज किसी कार्य में आपकी तेज बुद्धि आपके काम आएगी. यह समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा करने का है. आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. किसी प्रॉप्रर्टी की बुकिंग कर सकते हैं. बच्चों के मामले में आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे.

http://स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराक दिए जाने पर क्या होगा?

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज किस्मत से आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है. अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहेंगे. कारोबारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. प्रॉप्रर्टी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आप अपने भाई के किसी काम में उनकी मदद करेंगे. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे. आजीविका के साधनों में मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा. प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए दिन लाभ दिलाने वाला साबित होगा. नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर आ सकता है. किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें. आपको कुछ आश्चर्यजनक सूचना मिल सकती है. व्यापार को बढ़ाने के प्रयास करते रहना चाहिए. नौकरी में तरक्की के आसार हैं. किसी भी कार्य में पिता या संबंधित अधिकारी की मदद मिलेगी. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज हर कदम सोच-समझकर रखने की जरूरत है. व्यापारिक मामलों में स्थितियां लगभग सामान्य दिख रही हैं. खानदानी प्रॉप्रर्टी या पैसा मिलने के योग बन रहे हैं. अतिरिक्त कमाई के लिए शुरू किया गया काम फायदेमंद रहेगा.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है. कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं. कोई रुका हुआ प्रॉपर्टी संबंधी कार्य पूरा हो सकता है. युवाओं को शोध और रचनात्मक कामों से संबंधित गतिविधियों में उपलब्धि मिल सकती है. घर के कार्यों को आज ज्यादा प्राथमिकता देनी होगी.

http://किशोरी को डरा धमकाकर एक साल से बना रहे थे हवस का शिकार, 5 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now