আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराक दिए जाने पर क्या होगा?

Published on: May 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कोरोना की स्थिति को लेकर अहम जानकारी दी है. मंत्रालय ने प्रेस वार्ता में कहा कि 24 राज्यों ने पिछले सप्ताह से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही मंत्रालय ने दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराक दिए जाने पर भी स्थिति को स्पष्ट किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 2,57,000 मामले दर्ज किए गए हैं. जबकि 3,57,630 लोग रिकवर हुए हैं.78% नए मामले 10 राज्यों से दर्ज किए जा रहे हैं. सिर्फ 7 राज्यों में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

http://किशोरी को डरा धमकाकर एक साल से बना रहे थे हवस का शिकार, 5 गिरफ्तार

इस बीच उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में 20 लोगों को कोरोना की दो अलग-अलग वैक्सीन लगाए जाने को लेकर मचे बवाल पर नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होने कहा कि अलग-अलग वैक्सीन लगने पर भी चिंता की कोई बात नहीं है. इस मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर आगे फैसला लिया जाएगा. डॉ वीके पॉल ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल के हिसाब से सजग रहना है कि ऐसा न हो. व्यक्ति को पहले जो टीका लगे उसी का दूसरा टीका लगे. लेकिन फिर भी अगर ऐसा हो गया है तो इतना कोई महत्वपूर्ण मामला नहीं होना चाहिए.

http://7 साल की बच्ची से अनाचार के बाद हत्या, कुएं में फेंका शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now