आज वैशाख मास की पूर्णिमा है. सूर्योदय से पूरे दिन अनुराधा नक्षत्र रहेगा. अनुराधा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और शिव नाम के 3 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं. मंगलवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही केतु स्थित है. राहु और केतु के एक ही राशि में होने से चंद्रग्रहण का योग बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 26 मई बुधवार
वैशाख शुक्ल पूर्णिमा चंद्रग्रहण
मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होकर विचारों में मजबूती आएगी. आप वार्तालाप की निपुणता एवं अपनी चालाकी का प्रयोग करते हुए कार्यों को पूरा करेंगे. परिवार के सदस्यों से सुख और सहयोग मिलेगा. बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.
वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आज सेहत सामान्य रहने वाली है. सोच योजनाबद्ध रहनेवाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा.
http://7 जिले अनलॉक : दुकानें, ठेला-गुमटी समेत इन्हें खोलने की अनुमति
मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. घूमने-फिरने के लिए आज घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. आज मौसम की मार झेलने को मिल सकती है.
कर्क : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होगी. आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए काम में भी लाभ प्राप्त होगा.
सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज परिवार का सुख मिलेगा. मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे. व्यक्ति विशेष से मुलाकात यादगार रहेगी. कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में उत्साह और जोश दिखेगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. छात्र पढाई में बेस्ट देंगे. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.
कन्या : गणेशजी कहते हैं कि आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे. चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी.
तुला : गणेशजी कहते हैं कि दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा. आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मन प्रसन्न रहेगा. बहुत दिनों बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा. नवीन कार्य की शुरुआत लाभकारी रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
http://छत्तीसगढ़ की औसत पॉजिटिविटी दर घटकर अब 5.64 प्रतिशत, बीते दो महीने में सबसे कम
वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. कार्य क्षेत्र में अधिकारी प्रशंसा करेंगे. दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा. रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा.
धनु : गणेशजी कहते हैं कि दिन अच्छा व्यतीत होगा. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. उधार दिया पैसा वापस मिलेगा. आज आप चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वालों की सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी. दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है. भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे.
मकर : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अच्छा बीतेगा. शरीर में फुर्ती रहेगी. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी के हालात अच्छे बने रहेंगे. आज जैसा चाहोगे वैसा फल पाओगे. भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे.
कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि दिन शुभ रहेगा. आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा. अच्छा धनलाभ होगा. परिवार की जरूरतों का ध्यान रखेंगे. आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. आज भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.
मीन : गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन को बेहद खास बनाने के लिए आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, मन प्रसन्न रहेगा. आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी. आज कोई नया काम मिल सकता है. आज कारोबार में वृद्धि के योग है तथा स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा बना रहेगा. आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी. आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी.
http://बच्चे की जान बचाने सबसे महंगी दवाई की थी जरूरत, विराट-अनुष्का ने की मदद











