नई दिल्ली. पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार को 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. सुशील के साथी अजय को भी कोर्ट ने 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है. रविवार को दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार और अजय को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया था. बता दें कि पहलवान सुशील कुमार पिछले 18 दिनों से दिल्ली पुलिस को चकमा दे रहे थे. उनकी तलाश में दिल्ली पुलिस छापेमारी कर रही थी.
http://एकतरफा प्यार में जीजा ने शादी से एक दिन पहले साली को जिंदा जलाया
उन पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था. इसके अलावा सुशील के साथ फरार चल रहे अजय पर भी पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था. पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने सुशील को रोहिणी कोर्ट में पेश किया और 12 दिनों के रिमांड पर लेने की अपील की. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके थोड़ी देर बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और 6 दिनों की रिमांड को मंजूरी दे दी.
http://भाजपा नेता आपदा में अवसर की तलाश कर रहे हैं : अटल श्रीवास्तव











