আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Scrambler 1200 और 900 के स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: May 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ट्रायम्फ मोटरसाइकल इंडिया ने भारत में दो नए स्पेशल एडिशन मोटरसाइकिल Street Scrambler 900 Sandstorm और Scrambler 1200 Steve McQueen edition लॉन्च कर दी है. स्क्रैम्बलर 1200 स्टीव मैक्वीन स्पेशल एडिशन बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 13.75 लाख रुपए रखी गई है. वहीं, Scrambler 900 सैंडस्टॉर्म स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 9.65 लाख रुपए है. ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 1200 स्टीव मैक्वीन में 1200cc का पैरलल ट्वीन इंजन मिलता है. यह इंजन 90 PS का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में गोल्ड लाइनिंग है जिसे हाथ से पेंट किया गया है. इसके अलावा स्टीफन मैक्वीन टैंक ग्राफिक्स, ब्रश किए गए फॉइल नी पैड, गोल्ड हेरिटेज ट्रायम्फ लोगो और ब्रश स्टेनलेस स्टील टैंक स्ट्रैप दिया गया है.

http://2021 Ducati Streetfighter V4 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 सैंडस्टॉर्म भी एक लिमिटेड रन वाली मोटरसाइकिल है जिसमें स्क्रैम्बलर की डिटेलिंग मिलती है. कंपनी ने इसे एक स्पेशल कलर स्कीम के साथ उतारा है. इस बाइक में 900 cc ट्वीन-सिलिंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 64 bhp का पावर और 80 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक में फैक्ट्री फिटेड हाई लेवल फ्रंट मडगार्ड और एल्युमिनियम संप गार्ड मिलता है. इसके अलावा ट्रायम्फ ब्रैजिंग के साथ हेडलाइट ग्रिल और प्रोटेक्टिव नी पैड्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलत हैं. स्ट्रीट स्क्रैम्बलर 900 सैंडस्टॉर्म स्पेशल एडिशन बाइक के सिर्फ 775 यूनिट्स ही बेचे जाएंगे. इनमें एक विशेष VIN नंबर दिया गया है.

http://RBI का अलर्ट! 23 मई को इतने घंटों तक नहीं मिलेगी NEFT सर्विस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now