नई दिल्ली. डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सूचना जारी की है. आरबीआई ने कहा है कि टेक्निकल अपग्रेड के चलते NEFT सर्विस 23 मई को कुछ घंटों के लिए काम नहीं करेगी. इसलिए ग्राहक पहले से NEFT के जरिए पैसों के ट्रान्सफर को लेकर प्लान कर लें. आरबीआई ने कहा है कि NEFT सर्विस का परफॉरमेंस और रिजीलिएंस को बेहतर बनाने के लिए टेक्निकल अपग्रेड किया जा रहा है. यह अपग्रेडेशन 22 मई 2021 को कारोबार बंद होने के बाद होगा.
http://धनश्री के इस डांस वीडियो से मचाया तहलका, अदाओं के दीवाने हुए फैंस
इसकी वजह से 22 मई खत्म होने के बाद रात 12 बजे से लेकर रविवार 23 मई को दोपहर 2 बजे तक NEFT सर्विस उपलब्ध नहीं होगी. आरबीआई ने यह भी कहा है कि इस दौरान RTGS सर्विस प्रभावित नहीं होगी और यह नॉर्मल तरीके से काम करती रहेगी. आरबीआई ने यह भी कहा है कि मेंबर बैंक अपने ग्राहकों को NEFT सर्विस में रविवार को पैदा होने वाले अवरोध के हिसाब से अपने पेमेंट प्लान करने को लेकर सूचित कर सकते हैं. NEFT मेंबर्स को NEFT सिस्टम ब्रॉडकास्ट्स के जरिए ईवेंट अपडेट्स प्राप्त होते रहेंगे.
http://फार्म हाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 41 लाख रुपए के साथ 11 को पकड़ा
NEFT System Upgrade – Downtime from 00.01 Hrs to 14.00 Hrs. on Sunday, May 23, 2021https://t.co/i3ioh6r7AY
— ReserveBankOfIndia (@RBI) May 17, 2021










