नई दिल्ली. देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा अभी भी जारी है. केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब अब तौकते तूफान गुजरात की ओर बढ़ रहा है. तूफान से पांच राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं. तूफान सोमवार का गुजरात के पोरबंदर तट से टकरा सकता है. बाद तूफान पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के बीच से गुजरेगा. इस दौरान तूफान की गति 185 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. यहां एनडीआरएफ की 50 टीमों को तैनात कर दिया गया है. इसी बीच गुजरात में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
http://राहत भरी खबर : छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर और घटकर 11% पर पहुंची
मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवात का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर पड़ेगा. चक्रवात तौकते की वजह से मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी बीच खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट की तीन घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. आज यानी सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा. भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दो C-130J और एक An-32 एयरक्राफ्ट को तैनात किया गया है. ये विमान 167 सैनिकों और राहत-बचाव के 16.5 टन लोड के ट्रांसपोर्टेशन के लिए तैनात किए गए हैं.
Maharashtra: Light spell of rain and gusty winds seen in in view of Cyclone Tauktae; early morning visuals from Wadala area of Mumbai pic.twitter.com/ZD1SZ4r0e5
— ANI (@ANI) May 17, 2021









