नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक प्रेमी ने लड़की की शादी में ऐसा तांडव मचाया कि वहां हंगामा हो गया. उसने दूल्हे के सामने ही कुल्हाड़ी लेकर हंगामा किया और फिर दुल्हन की मांग में सिन्दूर भर दिया. लोगों ने इसके बाद युवक की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. दरअसल, खोराबार गांव के एक घर पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था. यहां इलाके के देवरिया गांव से बारात आई थी. द्वारचार के बाद दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर ले जाया गया. इसी दौरान एक युवक स्टेज पर कुल्हाड़ी लेकर जा पहुंचा. स्टेज पर चढ़कर युवक ने दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया.
http://आसिम रियाज का रैप सॉन्ग ‘बैक टू स्टार्ट’ रिलीज, मचा रहा धमाल
जयमाला देखने के लिए जुटे लोग इस घटना को देख कर दंग रह गए. बाद घरवालों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी युवक को पकड़ा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इस पूरी घटना के बाद घटना के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया. बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने लोक लाज का हवाला देते हुए शादी के लिए मनाया. काफी मशक्कत के बाद दूल्हे पक्ष ने शादी के लिए हामी भरी और वर वधू का रीति-रिवाजों के साथ शादी कराया.
http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इस माह 9वीं बार बढ़ी कीमतें









