नई दिल्ली. आसिम रियाज ने अपना पहला रैप सॉन्ग ‘बैक टू स्टार्ट’ रिलीज कर दिया है. आसिम रियाज का यह रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनके फैंस के बीच उनका यह नया टेलेंट खूब धमाल मचा रहा है. अपने पहले रैप सॉन्ग ‘बैक टू स्टार्ट’ में आसिम फैंस को अपने जीवन के संघर्ष, उतार-चढ़ाव और अपने साथ हुई बुली के बारे में बता रहे हैं. यह रैप सॉन्ग आते ही यूट्यूब पर छा गया है. खास बात ये है कि रैप सॉन्ग आसिम रियाज ने ही लिखा है और गाया भी उन्होंने है.
http://Realme 8 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, बना देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन
इसके अलावा इसमें परफॉर्म करते भी वही नजर आ रहे हैं. हाल ही में रिलीज किए गए इस रैप सॉन्ग को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. रैप सॉन्ग को सोनी म्यूजिक इंडिया चैनल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. इससे पहले भी आसिम कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. जिनमें हिमांशी खुराना संग ‘दिल को मैंने दी कसम’, ‘अफसोस करोगे’ और ‘कल्ला सोना नई’ शामिल हैं. इन सॉन्ग्स के बाद अब आसिम रियाज का यह गाना भी धमाल मचा रहा है. देखिए वीडियो-
http://रायपुर में छूट के साथ 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, आदेश जारी










