नई दिल्ली. ममता बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली. राज्यपाल जदगीश धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. ममता का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के टाउन हॉल में हुआ. कोरोना संकट काल और उसकी गाइडलाइन्स की वजह से शपथ ग्रहण समारोह छोटा ही रखा गया. ममता बनर्जी ने अकेले ही शपथ ली. ममता के मंत्री 6 मई यानी कल शपथ ले सकते हैं. बता दें कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस की आंधी के आगे कहीं नहीं टिक पाई.
http://दो माह का राशन लेने उमड़ रही भीड़, संक्रमण का खतरा बढ़ा
292 सीटों (2 सीटों पर चुनाव नहीं हुए) में से टीएमसी के खाते में 213 सीटें गईं, जबकि भाजपा 77 पर सिमट गई. हालांकि, भाजपा के लिए ये भी काफी बड़ा आंकड़ा है. बता दें कि ममता बनर्जी राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगी. हालांकि, खुद ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार चुकी हैं. हालांकि, 66 साल की ममता बनर्जी को फिर किसी सीट से चुनाव लड़ना पड़ सकता है. इससे पहले ममता ने 20 मई 2011 को पहली और 27 मई 2016 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
http://पीले ड्रेस में सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल









