আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो माह का राशन लेने उमड़ रही भीड़, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Published on: May 5, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. सरकार द्वारा एक साथ दो माह का राशन देने की घोषणा के बाद राशन दुकानों में भीड़ उमड़ रही है. सोसायटी पहुंचने वाली अधिकांश महिलाएं हैं. जो कि किसी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करती दिखाई नहीं दे रही है. प्रदेश के साथ क्षेत्र में भी कोरोना तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. मंगलवार एवं बुधवार सुबह से ही राशन लेने वालों की भीड़ सोसायटी में जमा हो रही है. इस भीड़ में शासन की किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं होने से अब यहां संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. इसके अलावा किराना दुकानों को होम डिलीवरी की अनुमति है पर क्षेत्र की अनेक दुकानें घर स्थित दुकानों से दिन भर ग्राहकों की भीड़ में विक्रय कर रहे हैं जिससे कि क्षेत्र में लगातार संक्रमण का खतरा दिखाई देने लगा है.

http://पीले ड्रेस में सपना चौधरी ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु सूची जारी

जांजगीर-चांपा. जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 9 पदों, क्रमशः- फार्मासिस्ट (आरबीएसके), ए.एन.एम (आरबीएसके) अकाउंटेंट (आर.एन.टी.सी.पी.), ब्लॉक मैनेजर (डाटा), जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एनएचएम) डी.ई.ओ, जूनियर सेक्रेटरियल असिस्टेंट (एनएचएम) पीएडीए, जूनियर सेक्रेटरियल असिस्टेंट (एनयूएचएम) यूपीएचसी, अप्थलमैटिक असिस्टेंट (एनयूएचएम) और डाटा असिस्टेंट की संविदा नियुक्ति हेतु 23 अप्रैल को दावा-आपत्ति निराकरण सूची जारी की गई थी. इसके उपरांत मेरिट सूची एवं कौशल परीक्षा हेतु एक अनुपात 10 की संख्या में अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है. जिसे जिले के वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.in में देखा जा सकता है एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कार्यालय जांजगीर-चांपा के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा करा दिया गया है.

http://कार की डिक्की में मिले साढ़े 72 लाख रुपए, 2 युवक पकड़ाए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now