आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 4.46 तक रहेगा. इसके बाद मूल नक्षत्र रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं. शुक्रवार शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
मेष : कहीं भी निवेश करने से बचें. स्वास्थ्य और बिजनेस ठीक-ठाक है. प्रेम की स्थिति भी अच्छी चल रही है. मां काली की आराधना करते रहें.
वृष : स्वास्थ्य मध्यम रहेगा क्योंकि शुक्र और राहु एक साथ चल रहे हैं. आपका लग्नेश शुक्र है. प्रेम ठीक-ठाक है. बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. मां काली की आराधना करते रहें.
http://IPL 2021 : DC ने KKR को 7 विकेट से दी शिकस्त, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची
मिथुन : किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं. काल्पनिक डर और खर्च से परेशान रहेंगे. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है. बिजनेस में लाभ हो सकता है. मां काली की पूजा करें.
कर्क : आर्थिक मामले सुलझेंगे. शुभ समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस तीनों अच्छे चल रहे हैं. भगवान शिव की शरण में बने रहें.
सिंह : सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. बिजनेस में बढ़ोतरी होगी. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है. बिजनेस अच्छा दिख रहा है. सूर्य देव को जल देते रहें.
कन्या : स्थिति में सुधार हो रहा है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर है. बिजनेस ठीक-ठाक है. प्रेम मध्यम से बेहतर की ओर है. मां काली की शरण में बने रहें.
तुला : चोट लग सकती है. परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. भावनाओं में न बहें. सावधान रहें. रिस्क न लें. लग्नेश राहु के साथ और चंद्रमा अष्टम भाव में है. नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस तीनों में सावधानी से आगे बढ़ें. मां काली की पूजा करें.
http://रुबीना दिलैक ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
वृश्चिक : किसी से प्यार हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मजेदार समय बीतेगा. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस तीनों अच्छे चल रहे हैं. कोई सफेद चीज किसी गरीब को दान करें.
धनु : दुश्मनों पर जीत मिलेगी. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है. प्रेम ठीक-ठाक है. बिजनसे भी मध्यम स्पीड से चलेगा. मां काली की उपासना करें.
मकर : भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें. प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें. जो लोग मनोरंजन से जुड़े हैं उनके लिए यह अच्छा समय है. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम पहले से बेहतर है. बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा. मां काली को प्रणाम करते रहें.
कुंभ : जमीन, घर या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोतरी होगी. घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा और बिजनेस ठीक-ठाक चल रहा है. गणेश जी की वंदना करते रहें.
मीन : योजनाएं पूरी होंगी. जो आपने सोचा था उसे लागू करें. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम और व्यापार अच्छी स्पीड से आगे बढ़ेंगे. हनुमान जी की आराधना करते रहें. बजरंग बाण का पाठ करें.
http://युवा पार्षद के जज्बे को सलाम… एक फोन पर ऑक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस लेकर खुद हो जाते हैं हाजिर











