नई दिल्ली. IPL 2021 के 25वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. केकेआर की यह 7 मैच में 5वीं हार है. टीम 5वें नंबर पर है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 155 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में दिल्ली ने 3 विकेट गंवाकर 156 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. पृथ्वी शॉ ने 41 बॉल पर 82 और शिखर धवन ने 47 बॉल पर 46 रन पृथ्वी शॉ ने 18 बॉल पर फिफ्टी लगाई. यह इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी रही की पारी खेली.
http://युवा पार्षद के जज्बे को सलाम… एक फोन पर ऑक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस लेकर खुद हो जाते हैं हाजिर
ऋषभ पंत ने 16 रन बनाए. स्टोइनिस 6 और हेटमायर शून्य रन बनाकर नाबाद रहे. कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. कोलकाता की तरफ से शुभमन गिल ने 43 रन बनाए जबकि आंद्रे रसेल ने आखिरी ओवरों में 27 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रनों की नाबाद पारी खेली. दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल और ललित यादव ने दो-दो जबकि आवेश खान और मार्कस स्टोनिस ने एक-एक विकेट लिया.
http://आदित्या हॉस्पिटल को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्रदाय की गई अनुमति पर रोक











