আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : आज बने हैं 2 शुभ योग, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 29, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. अनुराधा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 29 अप्रैल गुरुवार

वैशाख कृष्ण-पक्ष तृतीया-तिथि

मेष : सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू होगा. जमीन, घर और वाहन खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा. स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान दें. बिजनेस में लाभ होगा. पीली चीज पास में रखें.

वृष : बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है. लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. प्रेम भी बेहतर स्थिति की ओर बढ़ रहा है. आर्थिक हालात ठीक रहेंगे. गणेश जी की वंदना करें.

http://रेमडेसिविर के नए प्रोटोकॉल पर हाईकोर्ट की टिप्पणी- ऐसा लगता है केंद्र चाहता है लोग मरते रहें

मिथुन : वाणी पर कंट्रोल रखें. सावधान रहें. रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें. स्वास्थ्य अच्छा और प्रेम मध्यम है. बिजनेस सही चल रहा है. मां काली की पूजा करते रहें.

कर्क : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपमें एक अद्भुत क्षमता महसूस होने लगी है. प्रेम की स्थिति थोड़ी सी मध्यम है. भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होती दिख रही है. प्रेम और व्यापार मध्यम है. चीजें ठीक चल रही हैं. बजरंग बली की आराधना जारी रखें.

सिंह : चिंता बनी रहेगी. कोई अंजान डर सताएगा. स्वास्थ्य मध्यम है. प्रेम की स्थिति अच्‍छी है. बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा. कमाई से ज्यादा खर्च करने से बचें. भगवान शिव का जलाभिषेक करें.

कन्या : आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे. रुका धन वापस मिलेगा. कमाई के नए स्रोत बनेंगे. शुभ समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा है. भगवान शिव की उपासना करें.

तुला : बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी और बिजनेस मध्यम से बेहतर की ओर है. हरी चीज पास में रखें.

http://IPL 2021 : CSK ने SRH को 7 विकेट से हराया, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

वृश्चिक : आज मन पवित्र रहेगा. पूजा-पाठ में मन लगेगा. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें. प्रेम और मानसिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है. प्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं. सफेद चीज का दान करें.

धनु : थोड़ा जोखिम भरा समय है. चोट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. थोड़ा बचकर पार करें. स्वास्थ्य अच्छा है. फिर भी बचाव जरूर रखें क्योंकि चंद्रमा की स्थिति थोड़ी हानिकारक है. प्रेम मध्यम है. भगवान शंकर का जलाभिषेक करें.

मकर : जीवनसाथी की तरक्की होगी. बिजनेस में फायदा होगा. जीवन आनंददायक होगा. रंगीन बने रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा और प्रेम मध्यम है. फिर भी चंद्रमा की स्थिति के कारण आप आनंद ले पाएंगे. प्रेम में भी अच्छी स्थिति रहेगी. मां काली को प्रणाम करें.

कुंभ : दुश्मनों की हार होगी. रुका हुआ काम चल पड़ेगा. स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा है. बिजनेस के दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं. गणेश जी की पूजा करते रहें.

मीन : आज आप अच्छे फैसले लेंगे. लेकिन इमोशनल होकर कोई फैसला न करें. स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा है. बिजनेस सही चल रहा है. लाल चीज पास में रखें.

http://एक मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान स्थगित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now