আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : CSK ने SRH को 7 विकेट से हराया, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची

Published on: April 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 23वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए. जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.3 ओवर में यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. चेन्नई 6 मैच में लगातार 5वीं जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद की यह लीग में 5वीं हार है. वे पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं. हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

http://एक मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान स्थगित

मनीष पांडे ने 46 बॉल पर सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली. वहीं, वॉर्नर ने 55 बॉल पर 57 रन जड़े. इसकी बदौलत टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बनाए. चेन्नई के लिए एनगिडी ने 2 और सैम करेन ने 1 विकेट लिया. जवाब में चेन्नई ने 18.3 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया. ऋतुराज गायकवाड़ ने 44 बॉल पर 75 रन और फाफ डुप्लेसिस ने 38 बॉल पर 56 रन की पारी खेली. मोइन अली 8 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. तीनों विकेट राशिद को मिले. सुरेश रैना 17 और रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद रहे.

http://टीकाकरण के खिलाफ भ्रामक और अफवाहों का दुष्प्रचार करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now