नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन पर बड़ा ऐलान किया है. एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे. पीएम मोदी ने एक बैठक के बाद यह अहम फैसला लिया है.18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए कीमत चुकानी होगी या नहीं इसपर सरकार जल्द से जल्द फैसला सुनाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन की डोज रिकॉर्ड स्तर पर दी जा रही है. हम वैक्सीनेशन की गति और बढ़ाएंगे.
http://शिक्षकों की मौत : दाऊजी, निजी सलाहकारों से पूछकर बीमा तो दिलवा दीजिए..
सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां अपनी 50% सप्लाई केंद्र को करेंगी. बाकी 50% सप्लाई वे राज्य सरकारों को दे सकेंगी या उसे ओपन मार्केट में बेच सकेंगी. वैक्सीनेशन के लिए कोविन के जरिए रजिस्ट्रेशन पहले की तरह जरूरी रहेगा. सरकार की तरफ से टीकाकरण अभियान पहले की तरह जारी रहेगा. इसके तहत प्राथमिकता वाले ग्रुप्स को फ्री में वैक्सीन लगाई जा रही है. इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल है.
http://दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार सुबह तक लॉकडाउन









