नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 6 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है. उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में ये फैसला हुआ है. दिल्ली में सोमवार (आज) रात 10 बजे से लेकर 26 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन लागू रहेगा. इस दौरान बेवजह बाहर निकलने पर मनाही होगी और वीकेंड लॉकडाउन जैसे ही पाबंदियां होंगी. इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में सख्ती लागू रहेगी. बेवजह दिल्ली में बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोग बाहर आ पाएंगे. दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस को वर्क फ्रॉम होम ही करना होगा, सरकारी दफ्तर में आधे ही अफसर आ सकेंगे. अस्पताल जाने वाले, मेडिकल स्टोर जाने वाले, वैक्सीन लगवाने जाने वाले लोगों को लॉकडाउन में छूट मिलेगी.
http://राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टेशन जाने वाले लोगों को भी छूट मिलती रहेगी. मेट्रो, बस सर्विस चालू रहेंगी, लेकिन 50 फीसदी यात्रियों को इजाजत मिलेगी. दिल्ली में बैंक, एटीएम खुले रहेंगे, साथ ही पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. धार्मिक स्थलों को खुला रखा जाएगा, लेकिन किसी विजिटर के जाने की इजाजत नहीं है. दिल्ली में सभी थियेटर्स, ऑडिटोरियम, स्पा, जिम, स्वीमिंग पूल को बंद करने का फैसला लिया गया है. पिछली बार थियेटर्स को कुछ क्षमता के साथ खोला गया था. जो पहले से तय शादी कार्यक्रम है, उन्हें छूट मिलेगी लेकिन सिर्फ 50 से कम लोग ही बुला सकेंगे और उसके लिए भी ई-पास लेना होगा. जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही बाहर सफर करने दिया जाएगा. एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले सार्वजनिक परिवहन जारी रहेंगे. किसी भी सार्वजनिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी रहेगी. किसी स्टेडियम में कोई मैच या आयोजन बिना दर्शकों के किया जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस लड़ाई में जनता की मदद जरूरी है, हमने हर चीज जनता के सामने रखी है.
http://SBI ने किया अलर्ट, मोबाइल में सेव की ये जानकारी तो खाली हो जाएगा खाता!
दिल्ली में आज सबसे अधिक टेस्ट हो रहे हैं, हर रोज टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने किसी से मौत के आंकड़े भी नहीं छुपाए. दिल्ली में कितने बेड्स, आईसीयू बेड्स और अस्पतालों की क्या हालत है, हमने जनता को बताया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर रोज 25 हजार के करीब केस आ रहे हैं, दिल्ली में बेड्स की भारी कमी हो रही है. दिल्ली के अस्पतालों में दवाई नहीं है, ऑक्सीजन नहीं है. दिल्ली का हेल्थ सिस्टम और ज्यादा मरीज नहीं ले सकता है, इसलिए लॉकडाउन बहुत जरूरी है. केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना नहीं जाता, सिर्फ स्पीड पर ब्रेक लगता है. ये लॉकडाउन छोटा ही रहेगा, इस दौरान हम दिल्ली में बेड्स की संख्या को बढ़ाएंगे.
Hon'ble CM Shri @ArvindKejriwal has announced a week-long lockdown in Delhi from 10 pm tonight (April 19) to 6 am next Monday (April 26) following a sharp surge in the number of Coronavirus cases in the city. pic.twitter.com/vocwKchAFj
— CMO Delhi (@CMODelhi) April 19, 2021









