नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया. यह दिल्ली टीम की 3 मैच में दूसरी जीत है. इसी के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई. दिल्ली के ओपनर शिखर धवन को उनकी जबरदस्त 49 बॉल पर 92 रन की पारी खेली, जो मयंक अग्रवाल और पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल की पारी पर भारी पड़ी. धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
http://IPL 2021 : RCB ने लगाई जीत की हैट्रिक, KKR को 38 रनों से हराया
लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ जब केएल राहुल (61) और मयंक अग्रवाल (69) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की. दोनों के आउट होने के बाद क्रिस गेल और निकोलस पूरन कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों ही सस्ते में पवेलियन लौट गए. हालांकि इसके बाद दीपक हूडा ने 13 गेंदों में 22 और शाहरुख़ खान ने पांच गेंदों में 15 रन बनाकर पंजाब के स्कोर को 195 तक पहुंचाया. दिल्ली की ओर से क्रिस वोक्स, कैगिसो रबाडा, आवेश खान और लुकमान मेरिवाला ने 1-1 विकेट चटकाए. बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत तेज हुई.
http://शादी में पहुंचे 500 लोग, टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त
पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने मिलकर तेजी से अर्धशतकीय साझेदारी की और 6वें ओवर में ही 59 रन जोड़ दिए. पृथ्वी ने आउट होने से पहले 17 गेंदों में 32 रन बनाए. शॉ के आउट होने के बाद स्मिथ (9) और पंत ऋषभ पंत (15) कुछ खास नहीं कर पाए. धवन एक छोर पर टिके रहे और तेजी से रन बनाते रहे. धवन ने आउट होने से पहले 49 गेंदों में 92 रन बनाए. अंत में मार्कस स्टोइनिस (27) और ललित यादव (15) ने मिलकर तेजी से रन बटोरे और मैच को 10 गेंद पहले ही दिल्ली की जीत के साथ खत्म कर दिया. पंजाब की ओर से रिचर्डसन को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले.











