नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शासन-प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने एक शादी को रुकवा दिया और टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुरथरा गांव में शनिवार को आईटीबीपी के जवान बृजभान सिंह जाटव की बहन की शादी थी, इस शादी में 500 लोगों के इकट्ठा होने की खबर थी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन रात दस बजे मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने बारात निकलने से पहले ही टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर लिया. आयोजनकर्ताओं के खिलाफ नियम तोड़ने का मामला दर्ज किया गया.
http://कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की कोरोना से मौत
आयोजकों पर धारा 144 तोड़ने और भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है. इधर, पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने बारात निकालने के कार्यक्रम को रोक दिया. कार्यक्रम बंद हो जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ की और एक घंटे बाद वहां से चले गए. हालांकि इसके बाद 50 लोगों की मौजूदगी में दुल्हा और दुल्हन के फेरे करवाए गए. थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां बिना अनुमति के शादी हो रही है. बता दें कि भिंड में घर से शादी होने पर 50 लोग और गार्डन में शादी होने पर 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है.
http://कोरोना के चलते JEE Main 2021 अप्रैल सेशन की परीक्षा टली









