नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने JEE Main 2021 की अप्रैल माह में प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रैल को आयोजित की जानी थी. नई तिथि की जानकारी परीक्षा से न्यूनतम 15 दिन पहले दे दी जाएगी. केन्द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने NTA को परीक्षा स्थगित करने का सुझाव दिया था. शिक्षामंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीख परीक्षा से 15 दिन पहले जारी कर दी जाएंगी. जिन छात्रों ने अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वे परीक्षा की नई तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे.
http://उचित मूल्य की दुकानों में राशन वितरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी
बता दें कि इस वर्ष JEE Main 2021 परीक्षा 4 सेशन में आयोजित की जानी है. फरवरी सेशन 23 से 26 फरवरी तथा तथा मार्च सेशन 16 से 18 मार्च तक आयोजित किया जा चुका है. परीक्षा के तीसरे सेशन से पहले देश में आई कोरोना की दूसरी लहर के चलते परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है. हालांकि, मई से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं भी महामारी के चलते स्थगित कर दी गई हैं. बोर्ड ने अभी तक अप्रैल सेशन के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है. नई परीक्षा तारीख जारी होने के बाद NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.









