रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संकमण की रोकथाम हेतु दी जाने वाली राशि का स्वविवेक से उपयोग करने की सभी जिला कलेक्टरों को अनुमति प्रदान की गई है. मुख्यमंत्री सचिवालय से सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र प्रेषित कर दिशा-निर्देश दिए गए हैं. पत्र में उल्लेखित है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की शासकीय अधोसंरचना को विकसित करने हेतु जीवनदीप समितियों के माध्यम से मुख्यमंत्री सहायता कोष से आबंटित राशि के उपयोग की अनुमति दी गई है. प्रदेश में वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जीवनदीप समितियों के माध्यम से आबंटित राशि के उपयोग की दी गई अनुमति में शिथिलता प्रदान करते हुए कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु जिला कलेक्टर्स को उनके द्वारा अपने स्वविवेक से मुख्यमंत्री सहायता कोष द्वारा आबंटित राशि के उपयोग की अनुमति दी जाती है.
http://दो तेंदुए का शिकार, पैर कटे शव बरामद, अफसरों के मोबाइल बंद
कोविड से निपटने 5 चिकित्सा अधिकारी एवं 30 स्टॉफ नर्स की होगी भर्ती
गरियाबंद. जिले में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये चिकित्सा अधिकारी के 5 पद एवं स्टाफ नर्स के 30 रिक्त पद पर आगामी तीन माह हेतु कार्य लिया जाना है. जिस हेतु योग्यताधारी इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन (सुस्पष्ट पीडीएफ फॉर्मेट में) 19 अप्रैल 2021 तक ईमेल आईडी- cmhohrgar@gmail.com में प्रेषित कर सकते हैं. भर्ती संबंधी विस्तृत विवरण, नियम व शर्त का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.gariaband.gov.in एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है.
http://AIIMS डायरेक्टर ने बताया- क्यों इतनी तेजी से देश में फैला कोरोना?







