आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे वज्र नाम का अशुभ योग आज बना रहेगा. सुबह लगभग 10 बजे चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन में प्रवेश करेगा. इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है. इन दोनों के एक ही राशि में होने से सभी लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 17 अप्रैल शनिवार
चैत्र शुक्लपक्ष पंचमी पंचरात्र व्रत
मेष : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. रोजगार मिलेगा. यात्रा निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. आलस्य हावी रहेगा.
वृष : विवाद को बढ़ावा न दें. व्ययवृद्धि होगी. कुसंगति से दूर रहें. दूसरों से अपेक्षा न करें. जोखिम न लें. व्यर्थ संदेह न करें.
http://IPL 2021 : दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी, CSK ने PBKS को 6 विकेट से हराया
मिथुन : यात्रा निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे. रुका धन प्राप्त होगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त होगा.
कर्क : कार्यसिद्धि होगी. योजना फलीभूत होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें. धनार्जन होगा. प्रमाद न करें. व्यर्थ समय नष्ट न करें.
सिंह : कानूनी अड़चन दूर होगी. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रसन्नता रहेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
कन्या : चोट चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. धैर्य रखें. रुका पैसा मिलेगा.
तुला : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
http://निर्धारित माप से कम पेट्रोल देने सहित कई अनियमितता के आरोप में पेट्रोल पंप सील
वृश्चिक : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी. संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. व्यवसाय ठीक चलेगा.
धनु : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. वस्तुएं संभालकर रखें.
मकर : बुरी सूचना मिल सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. दौड़धूप अधिक होगी. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिल सकता है.
कुंभ : मेहनत का फल मिलेगा. कार्य की प्रशंसा होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.
मीन : ईष्ट मित्रों से मिलाप होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. स्वाभिमान बना रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी.
http://वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत चावला नहीं रहे, शोक लहर











