आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज कृत्तिका नक्षत्र नक्षत्र शाम 6.27 तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा. पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है. चंद्रमा और राहु के एक ही राशि में होने से ग्रहण योग बनेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 15 अप्रैल गुरुवार
चैत्र शुक्ल तृतीया दोपहर 3:27 तक
मेष : नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं. पराक्रम की वृद्धि होगी. समाज, परिवार में आदर मिलेगा. पूंजी निवेश बढ़ेगा. वाहन सावधानी से चलाएं.
वृष : कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी. क्रोध पर संयम आवश्यक है. आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा.
http://IPL 2021 : शाहबाज ने पलट दी बाजी, RCB ने SRH को हराया
मिथुन : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. साहित्यिक रुचि बढ़ेगी. आय-व्यय बराबर रहेंगे. सुसंगति से लाभ होगा. अनावश्यक कार्यों से दूर रहें.
कर्क : संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे. किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा. किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी.
सिंह : परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी. आपकी बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं. व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें.
कन्या : आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी. दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे.
तुला : नवीन कार्य के अवसर बनेंगे. परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें. आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी. वाहन सावधानी से चलाएं.
http://कोरोना संक्रमितों के घरों के बजाय, पड़ोसी पत्रकार का घर कर दिया सील !
वृश्चिक : पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी. व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा. आर्थिक हानि हो सकती है.
धनु : स्वास्थ्य पर ध्यान दें. व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा. कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी. घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी.
मकर : कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है. आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें. धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है.
कुंभ : दिन उत्साहवर्धक एवं मनोरंजनमयी रहेगा. कई दिनों के रुके कार्य पूर्ण होने के अवसर हैं. पारिवारिक संबंध मधुर एवं प्रगाढ़ होंगे.
मीन : अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग करेंगे. आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी. परिवार में कलह का माहौल रहेगा. ऋण लेना पड़ सकता है.
http://सैल्यूट… दिव्यांग का पैर ट्रेन से फिसला, महिला आरपीएफ ने हाथ खींचकर बचाई जान











