नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 10 रन से हरा दिया. मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस 152 रन पर ऑलआउट हुई थी. जवाब में कोलकाता टीम 7 विकेट गंवाकर 142 रन ही बना सकी. कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 47 बॉल पर सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली. शुभमन गिल ने 24 बॉल पर 33 रन बनाए.
http://कोरोना की सभी जांच दरों में कमी, आरटीपीसीआर 550 रुपए में होगा
मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 4 विकेट लिए. उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 और क्रुणाल पंड्या ने एक विकेट लिया. इससे पहले मुंबई इंडियंस 152 रन पर ऑलआउट हो गई. सूर्यकुमार यादव ने 36 बॉल पर ताबड़तोड़ 56 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने 32 बॉल पर 43 रन बनाए. हार्दिक ने 17 और क्रुणाल ने 15 रन बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने 5 और पैट कमिंस ने 2 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा, शाकिब अल हसन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.
http://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव











