আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

Published on: April 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. नवरात्रि के पहले दिन भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई. हालांकि, इसके बाद भी दिल्ली सर्राफा बाजार में को सोने के भाव 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर बने रहे. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 130 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 46,093 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 46,223 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 1,726 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. चांदी की कीमतों में भी गिरावट का रुख रहा.

http://कोरोना से 3 मौतें, अस्पताल से न सलाह मिल रही और न दवा !

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 305 रुपए घटकर 66,040 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 66,345 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 24.89 डॉलर प्रति औंस पर रही. एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक न्‍यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्‍सचेंज में सोने का हाजिर भाव गिरने के कारण भारतीय बाजारों में भी सोने की कीमतें गिर गईं. हालांकि, इसमें बड़ा अंतर नहीं आया है. वहीं, कोरोना वायरस के नए मामलों में आई तेजी के कारण लोग फिर सुरक्षित निवेश विकल्‍प की ओर रुख कर सकते हैं. इससे सोने की कीमतों को समर्थन मिलेगा.

http://कोविड मरीजों के इलाज में नर्सिंग विद्यार्थियों की ली जाएंगी सेवाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now