আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hero की पहली BS-6 वाली Splendor लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: November 7, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. Hero Moto ने देश की पहली BS-6 इंजन वाली बाइक स्प्लेंडर आई स्मार्ट लॉन्च कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक 44 फीसदी कम कार्बन मोनोऑक्साइड का उत्सर्जन करेगी. नई बाइक Splendor को 110 सीसी फ्यूल इंजेक्शन तकनीक वाली इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. यह इंजन 7500 आरपीएम पर 9.0 बीएचपी की पावर और 5500 आरपीएम पर 9.89 एनएम का टॉर्क देता है. वहीं इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है. स्प्लेंडर iSmart में नई डायमंड चेसिस दी गई है, जिससे इसे किसी भी तरह के इलाके में चलाया जा सकता है.

http://समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर आंदोलन करेगी भाजपा, 10 और 13 को प्रदर्शन

इसमें +15 एमएम के फ्रंट सस्पेंशन, 180 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस और +36 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है. साथ ही Splendor iSmart को तीन टोन टेक्नो ब्लू और ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड और ब्लैक, फोर्स सिल्वर और हैवी ग्रे रंगों में लॉन्च किया गया है. वहीं इस बाइक के दो ही वेरियंट सेल्फ ड्रम कास्ट और सेल्फ डिस्क कास्ट उतारे गए हैं. वहीं कंपनी ने Splendor iSmart की एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपए रखी है. नई स्प्लेंडर की सबसे खास बात यह है कि इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को शामिल किया गया है. यह बाइक फिलहाल दिल्ली और एनसीआर में उपलब्ध होगी, लेकिन जल्द ही इसे पूरे देश में बेचा जाएगा.

http://अयोध्या मामला : सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी, अलर्ट रहने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now