আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : निर्णय लेने में न करें जल्दबाजी, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 6, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. सूर्योदय से ही श्रवण नक्षत्र पूरे दिन भर रहेगा. श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा. सोमवार की रात से गुरु ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है. आज सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 6 अप्रैल मंगलवार

चैत्र कृष्ण दशमी दशामाता पूजन

मेष : बड़ी धनहानि की आशंका है. लापरवाही न करें. भावना को वश में रखें. मन की बात किसी को न बताएं. नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ेंगी. धैर्यशीलता की कमी रहेगी. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. भागदौड़ होगी.

वृष : मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है. विद्यार्थी वर्ग अपने शिक्षण-अध्ययन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त करेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें तथा विवाद की स्थिति न आने दें. कोई अरुचिकर घटना संभव है.

http://आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाई जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री

मिथुन : आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. समय पर नहीं मिलेगी. तनाव रहेगा. घर के वृ‍द्धजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है. भय रहेगा. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. लाभ होगा.

कर्क : कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. दांपत्य जीवन में आनंद रहेगा. कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में रुके कार्य मनोनुकूल रहेंगे. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें.

सिंह : पुराना रोग उभर सकता है. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें. शारीरिक हानि हो सकती है. किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें. स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. कुसंगति से बचें. महत्वपूर्ण निर्णय टालें.

कन्या : घर-परिवार की चिंता रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. तीर्थयात्रा की योजना बनेगी. कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालय के काम मनोनुकूल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. जल्दबाजी से बचें.

तुला : शत्रु सक्रिय रहेंगे. चुगलखोरों से सावधान रहें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. नई आर्थिक योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. काफी समय से रुके काम पूर्ण हो सकते हैं. मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. प्रमाद न करें.

http://कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस

वृश्चिक : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. थकान व कमजोरी रह सकती है.

धनु : किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. आय में कमी होगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आशा व निराशा के भाव रहेंगे. खर्च से हाथ तंग रहेगा. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे. जोखिम बिलकुल न उठाएं.

मकर : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग बनते हैं. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धनार्जन होगा.

कुंभ : घर में अतिथियों का आगमन होगा. किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें. धन प्राप्ति सुगम होगी.

मीन : प्रयास सफल रहेंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक काम करने की इच्छा प्रबल होगी. मान-सम्मान मिलेगा. वाणी में संयम रखें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. कारोबार में वृद्धि होगी.

http://बस, शादियां और बैंक बने कोरोना वायरस के मुख्य वाहक !

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now