पिथौरा. जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण संख्या की ओर बढ़ रहे पिथौरा क्षेत्र में अब भी लापरवाही जारी है. नगर के व्यवसायियों ने अपने संस्थान खुलने के समय में कटौती करने की घोषणा कर दी है. दूसरी ओर वैवाहिक समारोह, बैंकों और बसों में उमड़ती भीड़ ने क्षेत्र के जागरूक लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं. नगर में पहली बार कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले शतक पार कर चुके हैं. मात्र 10 हजार की आबादी वाली नगर पंचायत के लगभग सभी 15 वार्डों में संक्रमण पैर पसार चुका है.
जिससे खासकर नगर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. क्षेत्र में अभी शादियों का सीजन चल रहा है. बारात में सैकड़ो लोग उपस्थित हो रहे हैं. इसी तरह बसें भी पूर्व की तरह चल रही हैं. बसों में सोशल डिस्टेंस हो या मास्क कुछ भी जरूरी नहीं है. अभी भी बसों में पूर्व की तरह भीड़ जारी है. इसके अलावा स्थानीय बैंक ऑफ बड़ौदा में भी भारी लापरवाही नजर आ रही है. यहां भी मैनेजमेंट किसी से बात ही नहीं करना चाहता. बैंक के बाहर कोरोना गाइडलाइन को धता बताते हुए भारी भीड़ लगी है. ज्ञात हो कि यह बैंक स्थानीय पुलिस थाना से मात्र 100 मीटर के अंदर ही है.
http://कोरोना टीकाकरण कार्य से गैरहाजिर, पंचायत सचिव निलंबित
व्यवसायी सामने आए, करेंगे समय में कटौती
इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया नगर में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा की पहल पर उन्होने व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल एवं मंच के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा की. बाद व्यापारियों द्वारा कोरोना संक्रमण से निपटने स्वयं आगे आकर आंशिक लॉकडाउन की घोषणा कर दी है. मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के अनुसार अभी सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक ही दुकान खोलने पर सहमति बनी है. पर समय में कुछ हेरफेर की संभावना है. अंतिम निर्णय सोमवार शाम तक लेकर उसे मंगलवार साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद बुधवार से अमल में लाया जा सकेगा.
वार्ड 8 कंटेन्मेंट जोन
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 8 में एक ही स्थान पर 12 और कुल 18 संक्रमित मामले मिलने के कारण इस क्षेत्र को बेरिकेट लगाकर आगामी आदेश तक बन्द कर दिया गया है.
http://झारमुड़ा से डोंगरीपाली बारात, दर्जनों संक्रमित, स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर सहित 4 पॉजिटिव
दिल्ली सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी शहीदों के परिवारों को दे 1-1 करोड़ : रामचंद्र शर्मा https://t.co/Di9MGC5MnK
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 5, 2021
Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/McHDXzXEZB
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 5, 2021







