बीजापुर. तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए. शहीद जवानों में डीआरजी के 8, एसटीएफ के 6, कोबरा बटालियन के 6 और बस्तर बटालियन के 2 जवान बताए जा रहे हैं. वहीं इस मुठभेड़ में 30 से ज्यादा घायल हैं. स्पेशल DG नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने शहीद जवानों की पुष्टि की है. लापता जवानों की तलाश के लिए सुबह करीब 6 बजे बैकअप फोर्स को रवाना किया गया है. घटनास्थल पर कई जवानों के शव पड़े हुए हैं जिन्हें अब तक रिकवर नहीं किया जा सका है.
http://एमआरपी से ज्यादा महंगे में सामान बेचा, तो लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील रहेगी दुकान
मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के भी मारे जाने का दावा किया जा रहा है. बता दें कि तर्रेम क्षेत्र के सिलगेर के जंगल में जोनागुड़ा के पास नक्सलियों ने CRPF की कोबरा, CRPF बस्तरिया बटालियन, DRG और STF के जवानों को शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब जोनागुड़ा के पास एक बड़े एंबुश में फंसा लिया. मुठभेड़ करीब 3-4 घंटे चली. सूचना मिली थी कि जोनागुड़ा इलाके के पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में नक्सलियों ने डेरा जमाया हुआ है. बाद करीब 2000 जवानों को मौके पर सर्चिंग के लिए भेजा गया था.
http://खेसारी के नए गाने की धूम, रैप सॉन्ग के दीवाने हुए लोग






