আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : ग्रहों की अनूकूलता का लें लाभ, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 4, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी व अष्टमी तिथि है. मूल नक्षत्र 7.26 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले मूल नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 4 अप्रैल रविवार

चैत्र कृष्ण सप्तमी/अष्टमी

मेष : मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में सुकून रहेगा. निवेश लाभप्रद रहेगा. कार्य बनेंगे. घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे.

वृष : स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा. आय में वृद्धि होगी. चोट व रोग से बाधा संभव है. दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें.

http://IPL 2021 : DC को बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

मिथुन : पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्छज्ञ व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.

कर्क : घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी. व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाज न करें.

सिंह : प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

कन्या : दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें. चोट व दुर्घटना से बचें. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. वस्तुएं संभालकर रखें.

तुला : उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें. निवेश शुभ रहेगा. प्रमाद न करें.

http://इस जिले में कल से आगामी आदेश तक लॉकडाउन, शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

वृश्चिक : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी. अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. आय में निश्चितता रहेगी.

धनु : अज्ञात भय व चिंता रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.

मकर : नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.

कुंभ : पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. दूसरे के काम में दखल न दें.

मीन : क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. मित्र व संबंधी सहायता करेंगे. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.

http://शनाया कपूर ने किया जबरदस्त बेली डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now