नई दिल्ली. एक युवती ने अपने चचेरे भाई से शादी रचा ली. इसके बाद हंगामा हो गया. युवती के परिवारजनों ने उसका पुतला बनाकर दाह-संस्कार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के चतरा जिले के टंडवा प्रखंड के धनगड़ा पंचायत के खरिका गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. गांव की एक युवती ने अपने चचेरे भाई से शादी रचा ली. युवती के गुस्साए परिजनों ने शनिवार को युवती का पुतला बनाकर शवयात्रा निकाली और श्मशान घाट ले जाकर उसका दाह-संस्कार कर दिया.
http://आग से हज़ारों क्विंटल धान खाक होना राष्ट्रीय सम्पदा की क्षति, प्रदेश सरकार ज़िम्मेदार : कौशिक
घटना से आहत लड़की के पिता और परिजनों ने उसके साथ रिश्ता समाप्त करने का ऐलान कर दिया. परिजनों का कहना है कि बेटी की करतूत से समाज में उनकी इज्जत को बट्टा लगा है. युवती के अंतिम संस्कार पर गांव के दर्जनों लोग समेत अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे. गांववालों और स्थानीयों लोगों का मानना है कि इन दोनों के द्वारा लिए गए निर्णय से समाज पर बुरा असर पड़ेगा. लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं.
http://जमीनों की खरीदी-बिक्री की शासकीय गाइडलाइन दर में 30% की छूट एक साल तक के लिए बढ़ी









