আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : क्रोध व उत्तेजना पर रखें संयम, जानें क्या कहती हैं ग्रहदशाएं

Published on: March 27, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. जानें क्या कहती हैं ग्रहदशाएं..

ॐ सूर्याय नमः 27 मार्च शनिवार

फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी

मेष : शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. अच्छी व सुखद स्थितियां निर्मित होंगी. विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा. पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी.

वृष : प्रयास सफल रहेंगे. प्रशंसा प्राप्त होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. लाभ होगा. व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा. लगन मेहनत का उचित फल मिल सकेगा. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें. विवाद सुलझेंगे.

http://बेयरस्टो-स्टोक्स की शानदार पारी, इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

मिथुन : रोजगार मिलेगा. संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा. सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी. व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे. पुरानी बीमारी उभर सकती है. चोट व रोग से बाधा संभव है. बेचैनी रहेगी. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी.

कर्क : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. भागदौड़ रहेगी. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे. काम में मन लगेगा. स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा. रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें.

सिंह : पुराना रोग उभर सकता है. भागदौड़ रहेगी. धैर्य रखें. अस्वस्थता बनी रहेगी. खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा. रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी. स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है.

कन्या : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी. लाभदायी समाचार आएंगे. समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. साहस, पराक्रम बढ़ेगा. विश्वासप्रद माहौल रहेगा.

तुला : विवाद से क्लेश होगा. शारीरिक कष्ट संभव है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. आपसी मनमुटाव बढ़ेगा. किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी. आर्थिक समस्या बनी रहेगी. व्यसनाधीनता से बचें. व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा.

http://कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा खोलने और निजी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज के संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी

वृश्चिक : फालतू खर्च होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. नवीन मुलाकातों से लाभ होगा. आमदनी बढ़ेगी. रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं. उदर संबंधी विकार हो सकते हैं.

धनु : नई योजना बनेगी. नए अनुबंध होंगे. किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं. सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे. जोखिम लोभ लालच से बचें. नया काम व्यवसाय आदि की बात बनेगी. घर-बाहर तनाव रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. जल्दबाजी न करें.

मकर : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा. पूंजी निवेश बढ़ेगा. पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा. संतान के कामों से खुशी होगी. व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी.

कुंभ : रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ होगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. जोखिम के कार्य टालें विवाद न करें. नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

मीन : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी. रचनात्मक काम करेंगे. कर्मचारियों पर निगाह रखें. परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा.

http://निकिता तोमर हत्याकांड : तौफीक और रेहान को उम्रकैद की सजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now