আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा खोलने और निजी अस्पतालों में भी कोरोना के इलाज के संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी

Published on: March 26, 2021
---Advertisement---

रायपुर. स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स (आइसोलेशन सेंटर्स) को दोबारा चालू करने और अनुमति प्राप्त निजी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु आवश्यक समन्वय के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है. स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार हेतु अनुमति प्राप्त स्थानीय अस्पतालों के साथ बैठक कर उन्हें पुनः क्रियाशील करने तथा पूर्व में संचालित कोविड केयर सेंटर्स को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

http://तुलसी वर्षा, महाआरती के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि पूर्व में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए निजी अस्पतालों को भी इलाज की अनुमति दी गई थी. मरीजों की कमी के कारण वर्तमान में कई अस्पतालों ने कोविड-19 का उपचार बंद कर दिया है. इस महीने (मार्च-2021 में) मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों में इलाज और शासकीय कोविड केयर सेंटर्स को पुनः शुरू किया जाना आवश्यक है. स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे निजी अस्पताल जहां कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने के कारण इलाज की अनुमति निरस्त कर दी गई थी, उन्हें शामिल नहीं करने कहा है.

http://निकिता तोमर हत्याकांड : तौफीक और रेहान को उम्रकैद की सजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now