नई दिल्ली. केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविशील्ड को लेकर एक अहम निर्देश दिया गया है. सरकार का कहना है कि अब कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को बढ़ा दिया गया है. इस अंतर को अब कम से कम 6 से 8 हफ्ते का कर दिया गया है. इससे पहले कोविशील्ड की दूसरी डोज को 4 से 6 हफ्ते में दिया जाता था. वैक्सीन पर नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है.
http://खेसारी का होली गाना ‘गाल रंगेगा’ रिलीज, बना देगा आपको दीवाना
सरकार का कहना है कि यह निर्णय केवल कोविशील्ड के लिए लिया गया है. कोवैक्सिन पर यह लागू नहीं होगा. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 80.5 प्रतिशत है. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 46,951 नए मामले सामने आए, जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक संख्या है.
http://Benelli TRK 502X BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Recommendation has been revised to provide 2nd dose of COVISHIELD at 4-8 weeks’ interval after 1st dose, instead of earlier practiced interval of 4-6 weeks. This decision of revised time interval b/w two doses is applicable only to COVISHIELD ¬ to COVAXIN vaccine:Govt of India
— ANI (@ANI) March 22, 2021









