आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है. आज अश्विनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. अश्विनी नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी आज बन रहा है. सोमवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मीन से मेष में आ चुका है, इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 16 मार्च मंगलवार
फाल्गुन शुक्ल तृतीया रात्रि 9:1 पर्यन्त
मेष : महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने पर ध्यान रखें. छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है. लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का हल होगा.
वृषभ : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ पर आवश्यक रुप से ध्यान देवें, अधिक परिश्रम से लाभ प्राप्त होगा.
मिथुन : जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. सोच को बदलें लाभ होगा. क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से उबरें. वाहन क्रय करने का मन बनेगा.
कर्क : मन लगाकर कार्य करने से सफलता मिलेगी. पेट संबंधी रोग संभव हैं. आहार पर नियंत्रण रखें. जीवन साथी से मन प्रसन्न होगा.
सिंह : दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. पूराने निवेश से लाभ होगा. शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लेवें. आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार है.
कन्या : उन्नति के पथ पर अग्रसर होगे. अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है. दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी. कार्य की अधिकता होगी, जरुरी कार्य पहले करें.
तुला : वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे. व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है. यात्रा से लाभ संभव है.
http://‘दुष्कर्म का मामला साबित कर रहा, बच्चियों से लेकर महिलाओं की अस्मत और जान ख़तरे में’
वृश्चिक : वाणी पर नियंत्रण रखें, बने काम बिगड़ सकते हैं. वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. अपनी सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें. इष्ट आरधन सहायक होगा.
धनु : संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पूंजी निवेश से लाभ संभव है. राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है.
मकर : व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. व्यर्थ चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेषठ है. स्वस्थ रहें, मस्त रहें. शत्रु वर्ग सक्रीय रहेगा.
कुम्भ : व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. नई उड़ान भरने का समय गया है, लाभ लें. अनायास खर्च हो सकता है. समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
मीन : धनकोष में वृद्धि होगी. करियर के प्रति निर्णय लेना होगा. गलत फैसले से बचें. मन की दुविधाओं को हावी ना होने दें. आध्यत्मिक बल से लाभ होगा.
http://बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में आतंकी आरिज खान को फांसी











