रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन के नाम पर दोहरे मापदंडों को लेकर प्रदेश सरकार के रवैए पर हैरानी जताई है. उन्होने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के नाम पर होली जैसे पर्व पर पाबंदियां लाद रही है, वहीं दूसरी तरफ नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रोड सेफ्टी टी-20 वल्र्ड कप क्रिकेट मैच में कोरोना गाइडलाइन के खुलेआम उल्लंघन को लेकर खामोशी ओढ़े बैठी है और मैच के उत्साह में हजारों लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं. श्री सिंहदेव ने इस स्थिति को भयावह और चिंताजनक बताया है.
http://‘दुष्कर्म का मामला साबित कर रहा, बच्चियों से लेकर महिलाओं की अस्मत और जान ख़तरे में’
उन्होने कहा कि देश के अन्य कई राज्यों की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमण के आँकड़ों में लगातार इजाफा हो रहा है और इनमें रायपुर जिला शीर्ष पर है. हैरानी की बात तो यह है कि जिले में कोरोना संक्रमण के लगभग 90 फीसदी मामले अकेले राजधानी में रोज सामने आ रहे हैं और प्रदेश सरकार व उसकी मशीनरी क्रिकेट मैच के नाम पर इस भयावह स्थिति को अनदेखा कर लापरवाही बरत रही है. श्री सिंहदेव ने कहा कि क्रिकेट मैच के अलावा अन्य आयोजनों की भरमार भी इस महामारी के फैलाव की एक प्रमुख वजह है, जहाँ कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ये आयोजन और क्रिकेट मैच एक बार फिर कोरोना संक्रमण के थोक मामलों के कारण बनते नजर आ रहे हैं. इससे यह आशंका घनीभूत हो रही है कि आने वाले दिनों में यहाँ फिर से कोरोना विस्फोट हो सकता है. उन्होने कहा कि कोरोना के मामले में राजधानी शुरू से ही संवेदनशील रही है और कोरोना से मुकाबले में प्रदेश सरकार का नाकारापन इस प्रदेश ने भोगा है. प्रदेश सरकार के निकम्मेपन के दंश से प्रदेश अब तक कराह रहा है और कोरोना विस्फोट की स्थिति में यह सरकार अपनी जिम्मेदारियों से मुँह चुराती नजर आएगी. श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही और कोरोना को लेकर उसकी उदासीनता के चलते क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के बाद पहली बार लगभग 40 हजार दर्शक पहुंच रहे हैं. जिनकी सुरक्षा के लिए न तो शासन स्तर पर कोई सख्ती बरती जा रही है.
http://बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में आतंकी आरिज खान को फांसी
और न ही लोगों को अपनी सुरक्षा, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क के लिए जागरूक व प्रेरित करने की कोई पहल हो रही है. उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार को केवल तुष्टिकरण करना याद रह गया है और होली पर्व पर पाबंदियों का ऐलान करके उसने अपनी इसी मानसिकता का परिचय दिया है. आम लोगों की जीवन रक्षा की बात करके हिन्दू पर्वों पर नकेल कसने वाली प्रदेश सरकार को सारे नियमों की धज्जियाँ उड़ाते क्रिकेट मैच के आयोजन में कोरोना संक्रमण के फैलाव की चिंता नहीं है. श्री सिंहदेव ने सवाल किया कि अभी जिस रफ्तार से कोविड-19 के मामलों में इजाफा हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी से प्रदेश सरकार कैसे मुँह चुरा सकती है. क्या प्रदेश सरकार यह मानती है कि क्रिकेट मैच देखने पहुँच रहे इन हजारों लोगों को कोराना संक्रमण होगा ही नहीं?
शादी के बंधन में बंधे बुमराह, संजना गणेशन संग लिए सात फेरे https://t.co/sogqZV3Qx6
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 15, 2021







