আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी के बंधन में बंधे बुमराह, संजना गणेशन संग लिए सात फेरे

Published on: March 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने सोमवार को टीवी एंकर संजना गणेशन संग सात फेरे लिए. बुमराह और संजना ने एक निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए. बुमराह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसका ऐलान किया. बुमराह ने ट्वीट किया कि- प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है. प्यार ने हमें चलाया, हमने एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं. बुमराह ने लिखा कि आज हमारी जिंदगी के सबसे खुशहाल दिनों में से एक है और हम अपनी शादी और खुशी की खबर आपके साथ साझा कर रहे हैं.

http://Honda CB500X एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

बता दें कि संजना गणेशन साल 2014 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और वह एमटीवी के चर्चित शो Splitsvilla के सातवें सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं. पिछले कुछ वर्षों से संजना क्रिकेट प्रेजेंटर का रोल निभा रही हैं और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़ी हुई हैं. संजना मैनेजमेंट गुरु गणेशन रामास्वामी की बेटी हैं. रामास्वामी पुणे  स्थित Allana Institute of Management Sciences के डायरेक्टर हैं. संजना ने सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री हासिल की है. इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

http://पवन सिंह का हिन्दी होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग में’ रिलीज, मचा रहा धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now