नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का होली गाना ‘बबुनी तेरे रंग में’ रिलीज हो गया है. पवन सिंह का यह गाना यूं तो हिन्दी में है, लेकिन होली गाना भोजपुरी टच लिए हुए है. इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह ने जमकर धमाल मचाया है. रिलीज के साथ ही गाने का वीडियो यू-ट्यूब पर छा गया है. इस गाने को पवन सिंह और शार्वी यादव ने गाया है, जबकि इसे पवन सिंह और त्रिधा चौधरी फिल्माया गया है. गाने को डॉ. सागर ने लिखा है, वहीं संगीत सलीम सुलेमान ने दिया है.
http://अब कोसरंगी पहुंचे हाथी, मवेशी को मारा, ग्रामीणों में दहशत
इस गाने को मर्चेंट्स रिकॉर्ड्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसके ऑनर सलीम-सुलेमान ही हैं. इस गाने में पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बेहतरीन डांस किया है. दोनों की कैमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. गाने ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. यूट्यूब पर कमेंट में लोग पवन सिंह के गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं. सुनिए गाना-
http://कोहली-किशन की धमाकेदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया










