আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोहली-किशन की धमाकेदार पारी, भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

Published on: March 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत ने इसे 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 73 और ईशान किशन ने 56 रन की पारी खेली. ईशान डेब्यू मैच में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. कोहली की टी-20 करियर में यह 26वीं फिफ्टी रही. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पहले ही ओवर की आखिरी बॉल पर पहला विकेट गंवा दिया. ओपनर लोकेश राहुल बिना खाता खोले आउट हुए. यहां से विराट कोहली और ईशान किशन ने 55 बॉल पर 94 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला.

http://रोशनी सांखला को जिला पुलिस ने किया सम्मानित

ईशान 32 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने मोर्चा संभाले रखा और ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. यहां पंत भी 13 बॉल पर ताबड़तोड़ 26 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय कप्तान ने नाबाद रहते हुए टीम को मैच जिताया. कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ नाबाद 36 रन की पार्टनरशिप की. इंग्लैंड के लिए सैम करन, क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए. ओपनर जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली. कप्तान इयोन मोर्गन ने 28 और डेविड मलान ने 24 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर और शार्दूल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 सफलता मिली.

http://फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने पर पंचायत सचिव निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now