आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का योग बन रहा है. स्वाती नक्षत्र आज दिन भर रहेगा, स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बन रहा है. 2 मार्च की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में आ चुके हैं, इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 3 मार्च बुधवार
फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी
मेष : आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. वरिष्ठ जन सहायता करेंगे. अप्रत्याशित लाभ होगा. यात्रा होगी. सुखद यात्रा हो सकती है. दूसरों से न उलझें.
वृष : रुके कार्यों में गति आएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सतर्कता से कार्य करें. संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है.
http://चाणक्य नीति : जिन लोगों में होता है ये एक गुण, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी
मिथुन : रुका हुआ धन मिल सकता है. स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा. रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
कर्क : अप्रत्याशित खर्च होंगे. तनाव रहेगा. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा. संतान की चिंता दूर होगी.
सिंह : निवेश शुभ रहेगा. बाहरी सहायता से काम होंगे. आस्था बढ़ेगी. कामकाज की अनुकूलता रहेगी. व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा. आपसी संबंधों को महत्व दें. पूंजी संचय की बात बनेगी.
कन्या : बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.
तुला : चोट व रोग से बचें. जल्दबाजी से हानि होगी. दूसरों पर विश्वास हानि देगा. स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे. मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी. नए विचार, योजना पर चर्चा होगी.
http://‘सदन में सिर्फ हाथ उठाने और मेज थपथपाने के अलावा स्थानीय प्रतिनिधि की और कोई अहमियत नहीं’
वृश्चिक : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. व्यवसाय ठीक चलेगा, लाभ होगा. कार्यों में विलंब से चिंता होगी. मानसिक उद्विग्नता रहेगी. पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा.
धनु : पूछ-परख रहेगी. कार्य पूर्ण होंगे, आय बढ़ेगी. मनोरंजक यात्रा होगी. प्रसन्नता रहेगी. सहयोगी मदद नहीं करेंगे. व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें. परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.
मकर : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. प्रसन्नता रहेगी. धनार्जन होगा. रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है. सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी.
कुंभ : अच्छी खबर मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. जोखिम न लें. लाभ होगा. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें. आर्थिक अनुकूलता रहेगी. रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं. नई योजनाओं की शुरुआत होगी.
मीन : काम में मन नहीं लगेगा. विवाद से बचें. मेहनत अधिक होगी. आवास संबंधी समस्या हल होगी. आलस्य न करें. सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे. व्यावसायिक चिंता रहेगी.











