नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु और केरल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. चेन्नई में उन्होंने 118 हाईटेक अर्जुन टैंक (MK-1A) सेना को सौंप दिया. प्रधानमंत्री ने सलामी भी दी. इस दौरान आर्मी चीफ एमएम नरवणे भी मौजूद रहे. इस टैंक को DRDO ने 8400 करोड़ की लागत से तैयार किया है. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के यहां स्थित युद्धक वाहन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा निर्मित इस अत्याधुनिक टैंक का डिजाइन देश में ही तैयार और विकसित किया गया है. पूरी तरह स्वदेश में निर्मित अर्जुन टैंक के इस उन्नत संस्करण का निशाना अचूक बताया जा रहा है, जिससे भारतीय सेना की जमीन पर मारक क्षमता को और ज्यादा मजबूती मिलेगी.
http://राधेश्याम का टीजर रिलीज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
अर्जुन टैंक की खासियत : डीआरडीओ ने अर्जुन टैंक की फायर पावर क्षमता को काफी बढ़ाया है. अर्जुन टैंक में नई टेक्नोलॉजी का ट्रांसमिशन सिस्टम है. इससे अर्जुन टैंक आसानी से अपने लक्ष्य को ढूंढ लेता है. अर्जुन टैंक युद्ध के मैदान में बिछाई गई माइंस हटाकर आसानी से आगे बढ़ने में सक्षम है. अर्जुन टैंक में केमिकल अटैक से बचने के लिए स्पेशल सेंसर लगे हैं.
http://लगातार 6वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
Chennai: Prime Minister Narendra Modi hands over the Arjun Main Battle Tank (MK-1A) to Indian Army Chief General MM Naravane pic.twitter.com/XpYrM2ZLXB
— ANI (@ANI) February 14, 2021









